लिंक गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए यीडा शीघ्र शुरू करेगा 298 हेक्टेयर भूमि की खरीदारी

राजेश बैरागी।मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले 74 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में लगभग 300 हेक्टेयर भूमि की खरीदारी शीघ्र शुरू करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष पहल पर इस लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से न केवल नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पश्चिमी उत्तर के लोगों की पहुंच बनेगी बल्कि यमुना क्षेत्र के कई औद्योगिक सेक्टरों को भी रफ्तार मिलेगी।
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले गंगा लिंक एक्सप्रेस-वे के 20.4 किलोमीटर के हिस्से के लिए 16 गांवों के किसानों से शीघ्र ही सीधे भूमि क्रय किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के 44 किलोमीटर से यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले 74.3 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए यमुना प्राधिकरण 298 हेक्टेयर भूमि क्रय करेगा।यह भूमि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के लिए क्रय की जाएगी।यूपीडा ही गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रहा है। यह भूमि यमुना प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मुआवजा दर पर क्रय की जाएगी और भूमि देने वाले किसानों को प्राधिकरण द्वारा 7 फीसदी आवासीय भूखण्ड भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे सेक्टर 4ए व 5ए के बीच से होकर सेक्टर 4,5,10,11,34,35,21 व 28 से होकर गुजरेगा। भूमि क्रय पर 12 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि इस लिंक एक्सप्रेस-वे के बन जाने से समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेस-वे तथा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे जुड़ जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *