जनपद गौतमबुद्धनगर:निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा एस आई आर का काम

राजेश बैरागी।क्या वर्तमान में जोर-शोर से चल रही एस आई आर प्रक्रिया को एक दो सप्ताह के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है? इस प्रश्न को हल करने से पहले जनपद गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पर एक दृष्टि डालें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार के अनुसार अब तक जनपद के कुल 1865673 मतदाताओं में से 99.79 प्रतिशत तक एस आई आर गणना प्रपत्र पहुंच चुके हैं। इनमें से 72.04 प्रतिशत मतदाताओं से यह भरे हुए प्रपत्र वापस प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन भी हो चुका है। इसके साथ ही 19.45 प्रतिशत मतदाताओं को अनुपस्थित,पलायन कर चुके या डुप्लीकेट पाया गया है। इनमें 1.84 प्रतिशत की मृत्यु हो चुकी है,5.38 प्रतिशत अनुपस्थित हैं,10.30 प्रतिशत यहां से कहीं अन्यत्र चले गए हैं तथा 1.54 प्रतिशत मतदाताओं को फर्जी पाया गया है। इस प्रकार जनपद गौतमबुद्धनगर में अभी तक एस आई आर प्रक्रिया लगभग 92 प्रतिशत तक संपन्न हो चुकी है।
अतुल कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिस जुनून के साथ एस आई आर प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए परिश्रम और नेतृत्व किया,वह इस काम में लगे सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, समन्वयक,जोनल मजिस्ट्रेट सहित सभी कार्मिकों के लिए बहुत प्रेरक रहा है। उन्होंने न केवल सभी स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर एस आई आर कराने की रणनीति तैयार की बल्कि उन्हें इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को करने के प्रति मानसिक रूप से तैयार भी किया। उन्होंने बताया कि एस आई आर के लिए आगे समय बढ़ाना न बढ़ाना चुनाव आयोग का निर्णय होगा परंतु जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित आगामी 11 दिसंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *