राजेश बैरागी।उत्तर प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की घड़ी निकट आने के साथ हवाई अड्डे के आंतरिक निर्माण कार्य को पूरा करने के साथ बाहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में भी तेजी लाई जा रही है। हवाई अड्डे की अमूमन सभी तकनीकी जांच भी पूरी हो चुकी हैं।इसी क्रम में हवाई अड्डा आने वाले लोगों की सुविधा के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं यमुना प्राधिकरण ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों को पत्र लिखकर अपने अपने क्षेत्रों में दिशा सूचक बोर्ड लगाने की अपील की है।यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने इस संबंध में नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि जेवर क्षेत्र में बनकर लगभग तैयार हो चुके नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैं। हवाई अड्डे की आंतरिक साज-सज्जा तथा आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। आशा की जा रही है कि इस महीने के अंत तक अथवा दिसंबर के महीने में कभी भी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया जा सकता है। उद्घाटन के लिए यमुना प्राधिकरण के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्घाटन करने के लिए पत्र लिखा गया है
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा:बीस स्थानों पर लगेंगे साइन बोर्ड, नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों से भी बोर्ड लगाने की अपील









Leave a Reply