राजेश बैरागी।आज राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया था,-तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ प्रमुख सचिव,उत्तर-प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर आज दिनांक 23.01.2026 को समस्त नागरिक सुरक्षा जनपदों में ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ का आयोजन किया जायेगा। सायं 6ः00 बजे प्रदेश के समस्त जनपदों में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा डी०डी०एम०ए०, एस०डी०आर०एफ०, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के साथ सम्मिलित रूप से ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। क्या जनपद गौतमबुद्धनगर में भी यह आयोजन किया जाएगा? इंजीनियर युवराज को एक मामूली से गड्ढे से दो घंटे से अधिक समय की उपलब्धता के बावजूद डूब जाने देने की ब्लैक घटना के बाद ‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल’ का क्या औचित्य होगा? दिलचस्प बात यह है कि पांच दिन बीतने के बाद भी कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। क्या आदतन छोटी छोटी उपलब्धियों को सराहनीय कार्य बताकर अपनी पीठ स्वयं थपथपाने के बाद अपनी नाकामी को स्वीकारना इतना मुश्किल होता है? युवराज की दर्दनाक मौत ब्लैक आउट मॉकड्रिल की प्रासंगिकता से यही सवाल कर रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इस प्रकार खून मांगकर ब्लैक आउट मॉकड्रिल का नाटक करने की आजादी देने का वादा तो नहीं किया होगा।
आज होगी ब्लैक आउट मॉकड्रिल, गौतमबुद्धनगर में इसके औचित्य पर सवाल









Leave a Reply