# Nekdristi ## Posts - [आईएएस राकेश कुमार सिंह यीडा के नये सीईओ बने, भूटानी की जय बुली,अरुणवीर सिंह हटाए गए ](https://nekdristi.com/rakesh-kumar-singh-is-new-yeida-ceo/): राजेश बैरागी। ठीक आठ वर्ष और आठ महीने के बेहद लंबे कार्यकाल के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से डॉ अरुणवीर सिंह आने वाले कल विदा हो जाएंगे। 28 अक्टूबर 2016 को तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार द्वारा यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए डॉ अरुणवीर सिंह 2020 में सेवानिवृत्त हो गए थे परन्तु वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार ने उनकी उपयोगिता के दृष्टिगत उन्हें छः छः माह का सेवा विस्तार देते हुए निरंतर इस पद पर बनाए रखा। आने वाला कल 30 जून उनके वर्तमान सेवा विस्तार का अंतिम दिन होगा और […] - [अवैध कॉलोनियों की रक्षा में आगे आई भाकियू ](https://nekdristi.com/greater-noida-would-not-go-ahead/): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का आमका गांव में अधोपतन राजेश बैरागी।आज यह साफ हो गया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घोषित एक महीने (20 जून से 20 जुलाई) तक चलने वाला अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान अब बामुश्किल ही चलेगा। ग्रेटर नोएडा के दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के उस पार गांव आमका में मात्र तीन खसरा संख्या 204,205 और 206 पर बसाई जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने पहुंचे प्राधिकरण के दस्ते को पुलिस की उपस्थिति में खदेड़ दिया गया। इस दौरान प्राधिकरण के दस्ते पर एक गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास […] - [ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण:](https://nekdristi.com/action-of-engaged-encroachment-by-greater-noida/): अवैध कॉलोनियों के ढहाने की कार्रवाई का असर  राजेश बैरागी।प्राधिकरणों के क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध कॉलोनी बनाने के विरुद्ध चलाए जाने वाले तोड़फोड़ अभियानों का उद्देश्य क्या रहता है?हाल ही में एक गांव के बाहर बन रही बड़ी बड़ी अवैध कॉलोनियों में से एक को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्किल की टीम ने अच्छी तरह तहस नहस किया। प्राधिकरण की ओर से इस संबंध में प्रैस नोट जारी किया गया और करोड़ों रुपए की भूमि मुक्त कराने के दावे किए गए। अवैध कॉलोनी निर्माता भारी नुक्सान से परेशान थे। उन्हें सिस्टम से चलने के लिए पहले कई बार […] - [अबसद](https://nekdristi.com/internet-is-not-good/): अबसद - [पचास वर्ष बाद इमरजेंसी की स्मृति ](https://nekdristi.com/my-view-on-50-years-of-emergency-in-india/): राजेश बैरागी। पचास बरस पहले मैं साढ़े पांच बरस का था परंतु मैं बिल्कुल अबोध नहीं था। मैंने 26 जून 19975 की सुबह गाजियाबाद में पुलिस की गाड़ियों को बिना वजह सायरन बजाते हुए सड़कों पर दौड़ते देखा था और वह दृश्य आज भी मेरे स्मृति पटल पर ताजा है। यह 25 जून 1975 की देर शाम लगाई गई इमेरजैंसी की पहली सुबह थी। संचार का सबसे बड़ा साधन मुहल्ले या दुकानों पर आने वाले अखबार थे जो अभी आये नहीं थे। कुछ लोगों के पास रेडियो सेट्स थे परन्तु रात में किसी को भी इमेरजैंसी लागू होने का विशेष […] - [यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के बढ़ते कदम:](https://nekdristi.com/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b-2/): वृंदावन में खुला यीडा का पहला क्षेत्रीय कार्यालय, सीईओ ने उद्घाटन के साथ परामर्शदाता संस्था सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ की बैठक  राजेश बैरागी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जनपद मथुरा में भूमि अधिग्रहण और राया नगरीय केंद्र व हेरीटेज सिटी के विकास के दृष्टिगत वृंदावन में क्षेत्रीय कार्यालय खोल दिया है। आज क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के तत्काल बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने राया हेरीटेज सिटी के विकास के लिए नियुक्त परामर्शदाता एजेंसी के साथ वहीं बैठक भी की।उल्लेखनीय है कि यीडा मथुरा के अधिसूचित क्षेत्र में 751 एकड़ भूमि पर राया नगरीय केंद्र […] - [नोएडा प्राधिकरण:](https://nekdristi.com/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3/): सभी सर्फेस पार्किंग के लिए होगा एक ठेकेदार,एप से संचालित होगी पार्किंग  राजेश बैरागी।नोएडा प्राधिकरण समूचे शहर में चल रही सर्फेस पार्किंग को टेंडर के जरिए एक ही ठेकेदार को देने और पार्किंग का संचालन एक एप के माध्यम से कराने की योजना बना रहा है। इससे शहर की पार्किंग व्यवस्था में एकरूपता लाने के साथ साथ पार्किंग की समस्याओं को एक ही ठेकेदार के साथ मिलकर दूर कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।प्राधिकरण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की पार्किंग व्यवस्था को एक ही ठेकेदार को सौंपने की योजना पर गंभीरता से विचार किया […] - [टाइम्स सम्मान समारोह में कमिश्नरेट के 16 पुलिसकर्मी सम्मानित राज्यपाल आनंदी बेन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस प्रशासन का किया आह्वान](https://nekdristi.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/): राजेश बैरागी।ग्रेटर नोएडा स्थित जी एल बजाज इंस्टीट्यूट में आज पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के ऐसे 16 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने न केवल अपने कर्तव्य पालन में उत्कृष्ट कार्य किया है बल्कि देश दुनिया में भी नाम कमाया है।समारोह की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगों के जीवन में खुशियां भरने का आह्वान किया जो गरीबी के कारण जीवन स्तर के सबसे निचले पायदान पर हैं।जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में टाइम्स ग्रुप द्वारा आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रही अनेक हस्तियां उपस्थित […] - [फिल्म सिटी के शिलान्यास पर संशय बरकरार ](https://nekdristi.com/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%aa/): बोनी कपूर 26 जून को मिलेंगे मुख्यमंत्री से तो शिलान्यास करेगा कौन? राजेश बैरागी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा के सेक्टर 21 में 231 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म सिटी विकसित करने की कहानी फिल्मी के साथ साथ तिलस्मी होती जा रही है।दो दिन पहले खबरनवीसों को खुद फोन कर 26 जून को शिलान्यास करने की ब्रेकिंग न्यूज देने वाले निर्माता कंपनी के जिम्मेदार पदाधिकारी आज तय तिथि से दो दिन पहले इस मुद्दे पर मुंह चुराते दिखाई दिए। उधर यह पक्की खबर आ रही है कि ठीक उसी दिन शाम के समय फिल्म सिटी निर्माता कंपनी के […] - [बिग ब्रेकिंग ](https://nekdristi.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97/):  26 जून को शाम 5 बजे होगा फिल्म सिटी का भूमि पूजन! राजेश बैरागी।यमुना सिटी के सेक्टर 21 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण के लिए अनुबंध के ठीक एक वर्ष पूरा होने के दिन भूमि पूजन का मुहूर्त आ गया है। आगामी 26 जून को शाम 5 बजे फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी बिल्डर की संयुक्त कंपनी बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्धारित स्थल पर भूमि पूजन करने की घोषणा की गई है।231 एकड़ भूमि पर विकसित की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण की शुरुआत होने की लंबे समय से की जा […] - [32 वर्षों बाद ](https://nekdristi.com/32-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6/): राजेश बैरागी।आज ही की तिथि में 1993 में जब मैं दुल्हा बना तो यह मेरे लिए कोई आश्चर्यजनक घटना नहीं थी। एक आवश्यक कार्य की भांति मैं विवाह करने के लिए तैयार हुआ था।उस समय मेरी ससुराल बुलंदशहर जिले में थी, कालांतर में एक नये जनपद गौतमबुद्धनगर के अस्तित्व में आने से हम दोनों एक ही जिले के निवासी हो गये। विवाह के समय दादरी से बीरमपुर तक दो रास्तों से पहुंचा जा सकता था, एक सिकंदराबाद होकर और दूसरा दनकौर रबुपुरा होकर। रात्रि में दोनों ही रास्ते संकट भरे थे। एक पिता समान बाराती ने कहा,अब पत्रकार की यहां […] - [नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यीडा:](https://nekdristi.com/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%be/): तंत्र की बेहतरी के लिए आवश्यक है नीयत की बेहतरी  राजेश बैरागी।क्या तंत्र (सिस्टम) व्यक्ति आधारित होता है?यह प्रश्न जनपद गौतमबुद्धनगर में कार्यरत तीनों औद्योगिक विकास प्राधिकरणों नोएडा ग्रेटर नोएडा व यीडा को लेकर बेहद अहम हो गया है।यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह चाहते हैं कि ऐसा तंत्र विकसित हो जाए कि वे रहें न रहें, कोई और अच्छा या बुरा मुख्य कार्यपालक अधिकारी आए,परन्तु तंत्र अपना काम करता रहे। इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी भी कर्नाटक की तर्ज पर व्यक्ति के स्थान पर व्यवस्था को महत्व देने की बात […] - [यीडा की 85वीं बोर्ड बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय:](https://nekdristi.com/%e0%a4%af%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-85%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae/): किसानों के घर घेर से गरीबों को अपना घर देने तक के प्रस्तावों पर लगी मुहर,27 जून को फिर होगी पूरक बोर्ड बैठक  राजेश बैरागी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बोर्ड की 85 वीं बैठक में अब तक भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के भूमि शिफ्टिंग,लीज बैक और आबादी की भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने के प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति तो बन गई परंतु अंतिम निर्णय आगामी 27 जून को होने वाली इसी बोर्ड बैठक की पूरक बैठक में लिया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिकों व दुर्बल आयवर्ग के लोगों के लिए 30 वर्गमीटर के 4288 भूखंड की योजना लाने, […] - [यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यीडा):](https://nekdristi.com/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b/): यमुना सिटी में सहज सुलभ और सस्ती चिकित्सा सुविधा देने की तैयारी, 30 हजार गरीबों को भी मिलेंगे अपने घर राजेश बैरागी।यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपने प्रत्येक औद्योगिक एवं आवासीय सेक्टरों में सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीस बिस्तर वाले अस्पताल खोलने की तैयारी कर रहा है।इसी प्रकार प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को तीस वर्ग मीटर के 30 हजार सस्ते आवासीय भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे।एकीकृत औद्योगिक शहर बसाने में जुटा यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) भविष्य के शहर की महत्वपूर्ण सामान्य सुविधाओं पर भी […] - [उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ](https://nekdristi.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%8b/): बिजली अचानक चली जाती है, रोगियों की जान ले जाती है  राजेश बैरागी।कल मैं ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स में था। अचानक बिजली गुल हो गई।आज के समाचार पत्रों में पढ़ने को मिला कि बिजनौर के मेडिकल अस्पताल में भी कल बिजली चली गई थी और डायलिसिस करा रहे एक युवक सरफराज की इसलिए जान चली गई क्योंकि जेनरेटर में एक बूंद भी तेल नहीं था। सरफराज को बिजली और जेनरेटर के अभाव में दम तोड़ते हुए स्वयं बिजनौर के मुख्य विकास अधिकारी ने देखा।वे वहां अस्पताल की बदतर व्यवस्था की जांच करने गए थे।उस समय वहां छः […] - [गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस:](https://nekdristi.com/%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%ae%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa/): भारी मात्रा में गांजा आदि पकड़ने के बावजूद जनपद में जारी है नशीले पदार्थों का अवैध धंधा  राजेश बैरागी।क्या जनपद गौतमबुद्धनगर नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार की गिरफ्त में है? इसके साथ ही एक बड़ा प्रश्न यह है कि क्या गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस बड़े गांजा तस्करों को निरंतर गिरफ्तार करने के बावजूद कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास से लेकर गली मुहल्लों तक में गांजा जैसे नशीले पदार्थ बेचने वाले छोटे विक्रेताओं को पकड़ने में असफल साबित हो रही है? कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पिछले चार महीनों में पांच क्विंटल से अधिक गांजा और हजारों लीटर अवैध शराब पकड़े जाने के बावजूद […] - [अंतिम यात्रा पर उड़ने वाली मशीनें](https://nekdristi.com/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2/): राजेश बैरागी।उड़ने वाली मशीनें कितनी आकर्षक लगती हैं। इनमें बैठकर यात्रा करने वाले लोग स्वयं को विशिष्ट मानते हैं। लड़ाकू जेट फाइटर विमानों के इस युग में यात्री विमानों की स्थिति भयावह है।बेहद कम समय में अधिकतम दूरी तय कराने वाली इन उड़ने वाली मशीनों की सबसे बड़ी और स्थाई बुराई क्या है? जब भी इनमें कोई बड़ी खराबी आती है तो इन्हें संभालना संभव नहीं होता है। आज अहमदाबाद में उड़ने के मात्र चालीस सेकेंड में आग का गोला बने एयर इंडिया के बोइंग विमान में 12 क्रू मेंबर के साथ कुल 242 लोग सवार थे। इनमें से केवल […] - [ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण:दो वर्ष में फर्श से अर्श पर पहुंचे प्राधिकरण का अब है बैंकों पर कर्ज](https://nekdristi.com/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%a6/): राजेश बैरागी।दो वर्ष पहले तक भारी कर्ज और घाटे में चल रहे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति में आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहा है। प्राधिकरण न केवल अधिकांश ऋण का भुगतान कर चुका है बल्कि साढ़े सात हजार करोड़ रुपए की सावधि जमा (एफडी) के साथ मजबूत आर्थिक स्थिति में आ चुका है। इस बीच पिछले वर्षों के मुकाबले इन दो वर्षों में प्राधिकरण के रोजमर्रा के खर्चों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।स्थापित सिद्धांत है कि किसी भी संस्थान के उत्थान और पतन के लिए उसके नेतृत्व की सोच और दूरदर्शिता बहुत महत्व रखती है। […] - [गाजियाबाद:अधिकार और कर्तव्य क्षेत्र के बीच कूड़े से पेट भरने में जुटा गौवंश](https://nekdristi.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4/):  राजेश बैरागी।यह चित्र गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और गाजियाबाद नगर निगम के संयुक्त अधिकार तथा कर्तव्य क्षेत्र इंद्रगढ़ी से लिया गया है। यह क्षेत्र गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है। हालांकि यहां की बहुत सी भूमि को प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण से बाहर किया गया है। अधिसूचित होने के कारण यहां प्राधिकरण की स्वीकृति के बगैर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता परंतु सामने से गुजर रहे पुराने गाजियाबाद हापुड़ रोड के महत्व ने यहां की किसी भूमि पर कृषि होने की संभावना समाप्त कर दी। लोगों ने अपनी-अपनी भूमि पर दुकान, मकान, शोरूम, वर्कशॉप आदि बनाकर जीवनयापन करना शुरू कर […] - [एक दशक में नारी सशक्तिकरण का शराब ठेके पर पतन](https://nekdristi.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3/): राजेश बैरागी । लगभग एक दशक पहले ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव में खुली शराब की दुकान को बंद कराने के लिए उसमें आग लगा दी गई थी।वह दुकान गांव के शराबखोरों के लिए सहज सुलभ ठिकाना बन गया था।उस अभियान का नेतृत्व गांव की साधारण और अधिकांश अनपढ़ महिलाओं ने किया था। मैं उस घटना का साक्षी था और मैं देख रहा था कि शराब की दुकान जलाने के आपराधिक कर्म करने के बाद उन ग्रामीण महिलाओं में खुशी का माहौल था और वो सब जली हुई शराब की दुकान के आगे लोकगीत गाकर नाच रही थीं। जहां तक […] - [यमुना सिटी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के शिलान्यास का रास्ता साफ, अनुबंध के अनुसार होगा निर्माण ](https://nekdristi.com/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f/): -राजेश बैरागी-यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर 22 डी में 231 एकड़ भूमि पर बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के शिलान्यास की घड़ी निकट आ गई है। पिछले तीन दिनों की मैराथन बैठकों के बाद तैयार हुए पहले चरण के निर्माण के ले आउट प्लान को स्वीकृत करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन बोनी कपूर को सौंप दिया।माना जा रहा है कि आगामी 27 जून से पहले फिल्म सिटी का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से कराया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी के […] - [जिलाधिकारी ने की जगत फार्म ग्रेटर नोएडा की विवादित मॉडल शॉप निलंबित, आबकारी निरीक्षक को भी काम से हटाया](https://nekdristi.com/district-magistrate-suspends-controversial-model-shop-of-jagat-farm-greater-noida/): चार दिन पहले ओवररेटिंग के मामले में आबकारी निरीक्षक और सेल्समैन के विवाद में ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित शराब मॉडल शॉप को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निलंबित करते हुए मॉडल शॉप मालिक से एक सप्ताह में जवाब तलब किया है। जवाब न देने अथवा उचित जवाब न देने पर पर दुकान निरस्त की जाएगी। इसके साथ ही आबकारी विभाग द्वारा विवादित निरीक्षक को अघोषित रूप से फिलहाल निरीक्षण कार्य से दूर रहने को कहा गया है। ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित श्रीमती सुमन नारंग पत्नी देव प्रकाश को आवंटित शराब की मॉडल शॉप (शॉप आईडी 10562) […] - [सनातन हिन्दू वाहिनी गौतमबुद्धनगर द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया](https://nekdristi.com/sanatan-hindu-vahini-gautam-buddha-nagar-organized-tiranga-yatra-in-honor-of-indian-army/): सनातन हिन्दू वाहिनी गौतमबुद्धनगर जिला इकाई द्वारा आज शनिवार को भारतीय सेनाओं के पराक्रम व शौर्य को सम्मान देने के लिए नोएडा सेक्टर 57 से जे ब्लॉक मंदिर सेक्टर 22 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों द्वारा निकाली गई इस यात्रा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित वैष्णव ने किया।इस अवसर पर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत संजय नाथ योगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम नाथ द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा […] - [सरकारी विज्ञप्तियों की अबूझ भाषा](https://nekdristi.com/the-incomprehensible-language-of-government-press-releases/): राजेश बैरागी- एक समय अवसादग्रस्त होने पर मैंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अपने घर के निकट शाम को आयोजित होने वाली संगत में जाना प्रारंभ किया। वहां मुरली सुनाई जाती थी। दरअसल यह मुरली कोई वाद्ययंत्र नहीं बल्कि एक दो पृष्ठों का कोई आलेख होता है जो प्रतिदिन विश्वविद्यालय से सभी स्थानीय इकाईयों को दूरसंचार प्रणाली से भेजा जाता है। कभी कभी प्राप्त न होने पर पुराने आलेख को भी स्थानीय इकाई पर नियुक्त बहिनें (मेरे विचार से ये स्वयंसेविका नहीं, वेतनभोगी सेविका होती हैं) पढ़ कर सुना देती हैं। इस मुरली में कुछ भी समझ में आने योग्य […] - [क्या यह मामला ओवररेटिंग से जुड़ा है - राजेश बैरागी](https://nekdristi.com/is-this-a-case-of-overrating/): राजेश बैरागी I नये वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लॉटरी से आवंटित किए गए शराब के ठेकों का मामला अभी तक जम नहीं पाया है। कहीं दुकान नहीं मिल रही तो कहीं दुकानदार की योग्यता आड़े आ रही है। नोएडा मेट्रो रेल के सेक्टर 145 स्टेशन परिसर में शराब की प्रीमियम शॉप खोलने की अनुमति एन एम आर सी नहीं दे रहा है और दुकानदार सभी तैयारियां करने के बावजूद भटक रहा है। बताया गया है कि नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने स्टेशन परिसर में शराब की दुकान खोलने की कोई नीति ही नहीं बनाई है। नीति यानि पॉलिसी […] - [जिम्स ग्रेटर नोएडा में मानसिक रोगी की दुर्दशा पर स्यापा](https://nekdristi.com/grief-over-the-plight-of-mentally-ill-in-jims-greater-noida/): राजेश बैरागी- क्या हम नकारात्मक मानसिक रोगी हैं? राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स ग्रेटर नोएडा में एक रोगी को बाथरूम में कथित तौर पर तड़पने के समाचार और वीडियो चलाए जा रहे हैं। सरकारी चिकित्सालयों में रोगियों के साथ लापरवाही बरता जाना सामान्य सी बात है परंतु जिम्स ग्रेटर नोएडा की बात और है। पिछले एक दशक में इस संस्थान ने अभूतपूर्व उन्नति की है। इसमें आधुनिक चिकित्सा के लगभग सभी विभागों की स्थापना हो चुकी है। यहां प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक लोग ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं। तीन सौ बिस्तरों वाले इस अस्पताल में चार सौ से अधिक […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)