विवादित भूमि पर निर्मित स्कूल में योगी सरकार की मंत्री का आगमन 

राजेश बैरागी।उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी आज 23 अगस्त को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के एक ऐसे स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आ रही हैं जो विवादित भूमि पर बना है और भूमि पर अधिकार को लेकर प्राधिकरण के साथ मुकदमेबाजी में फंसा हुआ है।
क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों में आज प्रकाशित विज्ञापन में बताया गया है कि योगी सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में एक विद्यालय में फुटबॉल चैंपियनशिप के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।यह विद्यालय प्राधिकरण की अधिग्रहित भूमि पर बना हुआ है। प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित की गई इस भूमि में से लगभग 12000 वर्गमीटर भूमि को अर्जन मुक्त किया गया था परंतु भूमि मालिकों ने समूची 30 हजार वर्गमीटर भूमि पर कब्जा किया हुआ है। इस भूमि के संबंध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर प्राधिकरण द्वारा अंतिम निर्णय किया जा चुका है। इसके बाद तथ्य छिपाकर जिला न्यायालय से यथास्थिति का आदेश प्राप्त कर लिया गया। न्यायालय ने जिस वाद पत्र पर यथास्थिति का आदेश पारित किया गया उसमें भूमि का खसरा या खेत संख्या का कोई उल्लेख नहीं है। प्राधिकरण द्वारा उक्त यथास्थिति के आदेश को रद्द कराने का प्रयास किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *