ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बिल्डर सोसायटियों को दो टूक चेतावनी-एसटीपी तो चलाना ही होगा

राजेश बैरागी।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ऐसी बिल्डर सोसायटियों को अब और नजरांदाज करने को तैयार नहीं है जो अपनी गंदगी को खुद साफ नहीं कर रही हैं। मामला एसटीपी के संचालन से जुड़ा हुआ है। एसटीपी न चलाने वाली 202 सोसायटियों को प्राधिकरण ने नोटिस देकर जवाब मांगा है तो छः सोसायटियों पर 27 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
ग्रेटर नोएडा व ग्रेनो वेस्ट की बिल्डर सोसाइटियों में एसटीपी न चलाने वालों पर प्राधिकरण ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण के सीवर विभाग की तरफ से 202 बिल्डर सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एसटीपी के संचालन, ट्रीटेड वॉटर को रीयूज करने आदि जानकारी मांगी गई है। इन सोसाइटियों से एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सीवर विभाग की टीम मौके पर जाकर मुआयना कर पेनल्टी भी लगा रही है। बीते दो सप्ताह में 6 बिल्डर सोसाइटियों क्रमशः एडाना सोसाइटी सेक्टर अल्फा वन -2 लाख रुपये,पंचशील हाइनिश सेक्टर -एक -5 लाख रुपये,गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सेक्टर-फोर -5 लाख रुपये,फ्लोरा हेरिटेज-सेक्टर-एक-5 लाख रुपये,अरिहंत आर्डन सेक्टर-एक -5 लाख रुपये तथा समृद्धि ग्रांड एवेन्यू-टेकजोन-फोर -5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। प्राधिकरण ने जुर्माने की रकम 7 दिवस में जमा करने के निर्देश दिए हैं, न जमा कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही शोधित सीवेज पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी जवाब मांगा गया है।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने सभी बिल्डर सोसाइटियों से निकलने वाले सीवर को शोधित करने और पानी का इस्तेमाल सिंचाई कार्यों में करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *