राजेश बैरागी।गत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए प्रभावशाली आईएएस रहे मनोज कुमार सिंह ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है। उन्हें केंद्र की तर्ज पर बनाए गए उत्तर प्रदेश नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष के लिए की गई है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सेवानिवृत्त नौकरशाह मनोज कुमार सिंह की सेवाएं एक बार फिर लेने का निर्णय किया है। उन्हें स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।कल 14 नवंबर को प्रमुख सचिव आलोक कुमार के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय ज्ञाप में बताया गया है कि उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष के लिए होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी राज्य योजना आयोग को एक अधिसूचना के माध्यम से 10 अक्टूबर 2022 को स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन में तब्दील कर दिया था। यह भी उल्लेखनीय है कि मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार के लिए केंद्र की स्वीकृति नहीं मिल पाई थी।माना जा रहा है कि मनोज कुमार सिंह को इस कमीशन के प्रमुख पद पर नियुक्ति देकर योगी सरकार ने मुख्य सचिव समेत अन्य सभी शीर्ष अधिकारियों पर लगाम कसने का कार्य किया है। भविष्य में यह देखना दिलचस्प हो सकता है कि वर्तमान नौकरशाही मनोज कुमार सिंह की इस नियुक्ति के साथ कैसा तालमेल रखती है
पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह कम बैक, यूपी ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ बनाए गए









Leave a Reply