राजेश बैरागी।उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुख्य सचिव रहे अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को पिछले सप्ताह नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ इन दोनों प्राधिकरणों के कार्यों में तेजी आ गई है। नोएडा प्राधिकरण ने आज शुक्रवार को आगामी बोर्ड बैठक के दृष्टिगत एजेंडा तैयार करने के लिए मैराथन बैठक की।
उल्लेखनीय है कि गत तीस जुलाई को पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने और नये मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल के लंबे चिकित्सकीय अवकाश पर रहने से नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों की बोर्ड बैठक भी नहीं हो पा रही थी। दरअसल पिछले लंबे समय से मुख्य सचिव को ही इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष भी बनाया जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव एस पी गोयल पदभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही लंबे चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। उनके स्थान पर प्रभारी मुख्य सचिव बनाए गए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष हाल ही में नामित किया गया है। कोई अध्यक्ष न होने के चलते नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों के की महत्वपूर्ण नीतिगत मामले लटक गये थे। आज नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम की अध्यक्षता में प्राधिकरण के सभी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों तथा महाप्रबंधक स्तर तक के अधिकारियों ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक के एजेंडे पर विचार विमर्श किया।
नोएडा प्राधिकरण:अध्यक्ष नियुक्त होते ही बोर्ड बैठक एजेंडा बनाने में जुटे अधिकारी











Leave a Reply